Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

JHTET-2026: परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रात्रि आवासन की व्यवस्था

सरायकेला-खरसावां, 30 अक्टूबर 2026
शुक्रवार (भाग्य सागर)

01 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET-2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रात्रि आवासन की व्यवस्था की गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 31 अक्टूबर को जिले में पहुंचने वाले अभ्यर्थी, जिन्हें रात्रि में ठहरने के लिए स्थान की आवश्यकता है, उनके लिए पांच स्थानों पर आवासन केंद्र चिह्नित किए गए हैं। जो इस प्रकार हैं..

आदित्यपुर
-आवासन स्थल: दिन्दली बस्ती आश्रय गृह, आदित्यपुर।
-संपर्क नंबर: 9031931586, 9122595026।
चांडिल
-आवासन स्थल: पंचायत भवन, चावलीबासा।
-संपर्क नंबर: 8789374149, 7321909571।
-आवासन स्थल: पंचायत भवन, रुचाप।
-संपर्क नंबर: 8235012476, 9939757473।
राजनगर
-आवासन स्थल: प्रखंड कार्यालय परिसर, राजनगर- संपर्क नंबर: 9043077175, 6205752360।
खरसावाँ
-आवासन स्थल: प्रखंड सभागार, खरसावाँ।
-संपर्क नंबर: +91 70048 94102।
सरायकेला
-आवासन स्थल: शेल्टर होम, धोबा साईं, वार्ड संख्या-09, सरायकेला।
-संपर्क नंबर: 7992313767।

उक्त आवासन स्थलों पर अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध क्षमता के अनुरूप की गई है। इस सुविधा का लाभ पहले पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा से पूर्व रात्रि में ठहरने के लिए स्थान की आवश्यकता है, वे संबंधित आवासन केंद्र पर संपर्क कर उपलब्ध व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, जिले के सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी आश्रय गृहों को खुला रखने तथा वहां परीक्षार्थियों के ठहरने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। संबंधित पदाधिकारियों को आश्रय गृहों में पेयजल, बिजली, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को ठहरने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को चिह्नित आवासन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। चांडिल प्रखंड के दोनों आवासन केंद्रों पर कर्मियों की दो पालियों में प्रतिनियुक्ति की गई है। राजनगर में परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित थाना को सतत निगरानी एवं गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है।
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

About Author

Leave a Reply