Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रांची में तेज रफ्तार थार का कहर! देर रात पांच लोगों को रौंदा

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची की चुटिया रेलवे कॉलोनी स्थित एक व्यक्ति के गृह प्रवेश में आये कुछ व्यक्तियों को रात 11 बजे तेज रफ्तार गाड़ी (थार) ने रौंद दिया. इसमें हटिया सिंहमोड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार नामक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, अन्नपूर्णा नायडू, संदीप महतो, प्रशांत गौरव और अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद घायल लोगों को इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया.

कैसे हुआ हादसा

गृह प्रवेश कार्यक्रम से भोजन करने के बाद निकल रहे लोगों को स्टेशन (कृष्णापुरी) की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थार ने अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पांचों लोगों को रौंदने और धक्का मारने के बाद थार चालक डोरंडा की ओर भाग निकला. सूचना मिलने के बाद चुटिया पुलिस और आरपीएफ की पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली. इधर, चुटिया पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से धक्का मारनेवाली थार की जानकारी लेने की कोशिश कर रही है.

About Author

Leave a Reply