Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हुआ नगर भ्रमण…

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर में हनुमान मंदिर प्रांगण में श्री श्री नर्मदेश्वर शिव परिवार एवं शीतला माता के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के त्रिदिवसीय कार्यक्रम में आज नगर भ्रमण किया गया। नगर भ्रमण समेत अन्य पूजा हुई। इस पूजा में मुख्य रूप से मंदिर में मूर्तियों की पुनर्प्रतिष्ठा की जा रही है। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी मनोज राय और संगीता देवी शामिल है। तीसरे दिन प्राण प्रतिष्ठा और हवन के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम को आयोजित करने में श्री श्री नर्मदेश्वर शिव परिवार एवं शीतला माता पुनर्प्रतिष्ठा आयोजन समिति के पदाधिकारी समेत सभी सदस्यों का खास योगदान है।

About Author