Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर के माँझीटोला में शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप मोड़ माँझीटोला जाने वाले सड़क किनारे स्थित एयरटेल आउटलेट दुकान में बीते देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आगजनी की घटना घटित हुई, जिसमें बगल में स्थित एक अन्य दुकान भी तरह जलकर खाक हो गया।

बताया जाता है कि एयरटेल आउटलेट के बंद दुकान में बीते देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण किया और पूरा दुकान जल गयाम वहीं इस आउटलेट दुकान के ठीक बगल में स्थित एक चिकन शॉप भी जलकर राख हो गया। हालांकि बंद चिकन शॉप में रखें मुर्गो को नुकसान नही हुआ है.

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एयरटेल आउटलेट के प्रोपराइटर गोपाल पाल ने बताया कि तड़के सुबह 4 बजे इन्हें स्थानीय लोगों द्वारा फोन कर सूचित किया गया कि उनके दुकान में आग लगी है .इसके बाद ये दुकान पहुंचे। फौरन झारखंड अग्निशमन दल को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाए. दुकान के मालिक ने बताया है कि दोनों दुकानों के जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।

About Author