Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

केयाड़चालोम में 71 लाख रुपए से बनेगा आठ कमरों का नया भवन,विधायक दशरथ गागराई ने किया शिलान्यास

खूंटपानी प्रखंड के केयाड़चालोम उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आठ कमरों के नया भवन बनेगा.खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने उक्त योजना का शिलान्यास विधिवत रूप से फिता काट कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया.जिसकी लागत राशि लगभग 71 लाख रुपए है।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने आदिवासी रीति रिवाज से माला पहनकर भव्य स्वागत किया.वही विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन के अनुरोध पर मैंने विद्यालय के लिए नए भवन निर्माण की मांग रखी थी,जिसे डीएमएफटी ने स्वीकृति प्रदान की है.उन्होंने कहा कि लोगों की मूलभूत जरूरतों को देख कर क्षेत्र में कई विकास योजनाएं विभिन्न मद की राशि से संचालित है. विकास कार्यों को धरातल पर उतरने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

राज्य सरकार राज्य के शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य को लेकर काफी गंभीर है.छात्रों को अच्छी माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इसके लिए सरकार प्रयासरत है.छात्रों के लिए योजनाएं भी चल रही है.उन्होंने योजना स्थल पर उपस्थित संवेदकों से गुणवत्ता पूर्ण कार्य करके योजनाओं को ससमय पूरा करने की बात कही.विद्यालय में वर्ग कक्षा का कमी रहने से छात्रों को पठन-पाठन करने में कठिनाई होती है.अतिरिक्त कक्ष बन जाने से छात्रों को सुविधा होगी.

About Author