Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

दलकी में विधायक निधि से बनेगा दो कमरों का पुस्तकालय और 300 फीट पीसीसी सड़क

चक्रधरपुर। सिमिदीरी पंचायत अंतर्गत ग्राम दलकी -2 में विधायक निधि से उरॉंव सरना समिति के दो कमरों का एक पुस्तकालय भवन एवं 300 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाना है । जिसका आज पाहन अनिल कच्छप द्वारा भूमि पूजन के बाद दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरॉंव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, प्रखण्ड उप-प्रमुख विनय प्रधान द्वारा पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद नियाज़, प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, झामुमो नेता प्रदीप महतो, सुखदेव प्रधान, लालू कच्छप, स्थानीय वार्ड सदस्य कैरी मुण्डारी की उपस्थिति में नरियल फोड़ कर शुभारंभ किया गया ।

दलकी-2 में सड़क की समस्या से ग्रामवासी लंबे समय से जुझ रहे थे जिसके समाधान हेतु ग्रामीणों द्वारा विधायक सुखराम उरॉंव को लिखित आवेदन देकर अवगत कराया गया था, साथ ही सन्नी उरॉंव को उनके क्षेत्र दौरा के दौरान ग्रामीणों द्वारा बैठक कर गॉंव की बदहाल सड़क की स्थिति दिखा कर 300 फीट पीसीसी सड़क निर्माण एवं गॉंव में एक पुस्तकालय निर्माण कराने की मांग रखी गई थी ।

ग्रामीणों के आशा अनुरूप दोनों मांग पर कार्य हुआ जिससे ग्रामवासी काफी उत्साहित दिखे और ग्रामीणों द्वारा विधायक सुखराम उरॉंव के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मौके पर गजपति उरॉंव, प्रेम कच्छप,रेबिका कच्छप, विरप्पन उरॉंव, प्रद्युम उरॉंव, पोनु उरॉंव, संचु खालको सहित भारी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

About Author