Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम ( जीएम ) कोर्स में जीमैट और जीआर ई स्कोर के आधार पर भी होगा एडमिशन, नोटिफिकेशन जारी

जमशेदपुर: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ( एक्सएलआरआइ ) में पीजीडीएम ( जीएम ) कोर्स में अब जीमैट और जीआरई स्कोर के आधार पर भी एडमिशन हो सकेगा. इससे संबंधित एक नोटिफिकेशन एक्सएलआरआइ प्रबंधन की ओर से जारी किया गया.

इसमें बताया गया कि आने वाले सत्र में फ्लैगशिप पीजीडीएम ( जीएम ) कोर्स में जीमैट और जीआरई स्कोर के आधार पर एडमिशन होगा. इस कोर्स की अवधि 18 माह की होगी. यह कोर्स पूरी तरह से आवासीय होगा. इस कोर्स में सिर्फ वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो कम से कम किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री हासिल किए हों. साथ ही उन्हें आइटी, ऑटोमोबाइल, पावर समेत अन्य सेक्टर में कम से कम पांच साल कार्य करने का अनुभव हो.

इस कोर्स को फाइनांसिल टाइम्स एमबीए रैंकिंग में पूरी दुनिया में 99 वां रैंक मिला है. उक्त कोर्स के एएमबीए व एआइसीटीइ से मान्यता मिली है. प्रबंधन की ओर से यह भी बताया गया कि इस कोर्स में एडमिशन जैट स्कोर के आधार पर भी हो सकेगा. जैट 2025 का आयोजन 5 जनवरी 2025 को होगा. जीमैट व जीआरइ का स्कोर कार्ड 1 दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर 2023 के बीच होनी चाहिए.

About Author