Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

शहीद सिदो-कान्हू के वंशज से मुलाकात कर पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने घुसपैठियों पर जताई चिंता….

Ranchi : राज्य में विधानसभा आम चुनाव की बुधवार को प्रथम चरण की मतदान संपन्न हुआ। अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर काफी व्यस्त रहे पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने मतदान कार्यक्रम सम्पन्न होते ही बृहस्पतिवार को संथाल परगना की दौरे पर निकल पड़े।

इसी क्रम में जामताड़ा पहुंचकर उन्होंने शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मण्डल मुर्मू से मुलाकात किये और भोगनाडीह समेत पूरे संथालपरगना में घुसपैठियों के बारे में विस्तार से जानकारी लिया।

जहाँ श्री सोरेन ने बताया कि संथाल परगना आदिवासियों की विरासत है, और हम आदिवासियों की यह बहुत ही दुर्भाग्य है कि जिसकी रक्षा के लिए उनके पूर्वजों ने अंग्रेजों को घुटना टिकवा दिया। आज इसी भूमि पर घुसपैठिए कब्जा कर रखा है।

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि संथाल परगना में काश्तकारी अधिनियम लागू है इस अधिनियम के तहत ये लोग यहाँ तो जमीन खरीद ही नहीं सकते तो ये लोग आखिर लाखों की संख्या में कैसे और किसके ईशारे तथा संरक्षण में यहाँ है।

उन सभी की कागजात जांचने की वजाय उन सबके विरुद्ध कार्रवाई करने की वजाय उन्हें सस्ती गैस सिलेंडर देने की बात कौन कर रहा है? उन्हें पहचानिए तभी आदिवासियों की संथाल परगना की अस्तित्व बच पायेगा वरना पाकुड़, राजमहल आदि की तरह अन्य स्थानों पर भी हम आदिवासी अल्पसंख्यक बनकर रह जाएंगे।

About Author