Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जन सेवा सामाजिक समर्पण संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक

जमशेदपुर: बाराद्वारी,देवनगर स्थित सामुदायिक भवन में सम्पन्न बैठक में सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से सुनील सिंह को संस्था का अध्यक्ष चुना गया।बैठक में शहर के विभिन्न गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई।सभी मुद्दों पर कार्य करने के लिए युवाओं की एक मजबूत टीम तैयार कर आगे की रूप रेखा तैयार कर जल्द ही समस्या का निराकरण करने का संकल्प आज के बैठक में लिया गया।

संस्था द्वारा पढ़े लिखे कर्मठ युवाओं को समाज के मुख्य धारा से जुड़ कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे कि युवा भी अपनी ताकत को समझे और अपने क्षेत्र के समस्या के समाधान हेतु अपनी आवाज़ बुलंद कर सकें।बैठक में मुख्य रूप से सुनील सिंह,अमरेश कुमार,मनोज यादव,रवि राज,सन्नी शर्मा,अभी सिंह,निखिल अगिवाल, मनमोहन साहू,अमन यादव,अजय अग्रवाल,अंकित मोदी,चन्दन शर्मा,राजहँस कुमार,अंकित कुमार,पवन नाग,शुभम सिंह ,प्रकाश कुमार गुप्ता,अमित घोष, रवि कुमार आदि सदस्यगण मौजूद थे।।

About Author