Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार जमशेदपुर में मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर चलेगा जागरूकता कार्यक्रम

जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार 19 जून से 26 जून 2024 तक मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। अभियान के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक मनीष कुमार की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समन्वय हेतु बैठक हुई।

निषिद्ध मादक पदार्थों का दुरुपयोग को कम करने, इसके व्यपार मे संलिप्त तस्करों तथा उपयोकर्ताओं के विरुद्ध सख़्त कानूनी कारवाई के साथ-साथ समाज को, विशेषकर किशोर तथा युवा वर्ग को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम जिले में भी संचालित किया जा रहा है। उप-विकास आयुक्त ने कहा कि प्रभावी परिणाम के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ सभी विभागों एवं एजेन्सियों को आपसी समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान संचालित करने की आवश्यकता है, जिसके तहत जिला प्रशासन सहित गैर सरकारी संस्थानों, जेएसएलपीएस की महिला संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं को अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

जागरूकता अभियान के दौरान ग्राम स्तर पर चौपाल आयोजित करने, जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यशाला, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जिसमें बाजार-हाट आदि में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम सहित विद्यालय स्तर पर क्विज व निबंध लेखन प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, शपथ पाठ आदि गतिविधियां संचालित की जाएगी। बैठक में सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस आदि मौजूद थे।

About Author