Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ऐसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन,अजय के आश्रितों को मिले न्याय

सरायकेला:आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय महतो के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां अध्यक्ष रविकांत गोप,जिला महासचिव सुमन मोदक,उपाध्यक्ष पंकज महतो और दिलीप चंद महतो ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से लातेहार में अजय सिन्हा की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर 7 सूत्री मांगें रखी गई.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष रविकांत गोप ने कहा कि लातेहार में ऐसोसिएशन के पलामू प्रमंडल प्रभारी और राष्ट्रीय नवीन मेल के ब्यूरो चीफ अजय सिन्हा की मौत के बाद सीआईडी जांच,उनकी पत्नी को नौकरी,मुआवजा और दोनों बच्चों की निःशुल्क शिक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मांग पत्र सौंपा गया है जिस पर मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.


मुख्यमंत्री कल से सरायकेला-खरसावां में अपने गांव जिलिंगगोडा़ आए हुए थे,जहां ग्रामीणों की काफी भीड़ की वजह से फोटो और बयान लेने में पत्रकारों को काफी परेशानी हुई इसलिए इस मामले पर सीएम और ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच ज्यादा बात नहीं हो सकी.मुख्यमंत्री ने ऐसोसिएशन द्वारा दिए गए उक्त मांग पत्र अपने प्रेस सलाहकार धर्मेंद्र गोस्वामी को देने के बाद कहा कि इस मामले को देखेंगे.चूंकि मुख्यमंत्री जल्दबाजी में थे क्योंकि उनको रांची जाना था इसलिए वे हैलीपेड की ओर बढ़ गए .

About Author