Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आरपीएफ जवान के द्वारा ऑटो चालक की बेवजह पिटाई का विरोध, ऑटो चालको ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई करने की मांग

आरपीएफ जवान के द्वारा ऑटो चालक की पिटाई मामले में ऑटो चालको ने आर पीए एफ पोस्ट के बाहर प्रदर्शन कर आरपीएफ जवान के द्वारा बेवजह किए गए पिटाई का विरोध करते हुए घंटो प्रदर्शन किया साथ ही आर पी एफ पदाधिकारी से जवान बबलू कुमार बिंदु के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

मखदुमपुर निवासी ऑटो चालक भुवर तिवारी टाटानगर रेलवे स्टेशन के ड्रॉपिंग गेट के बाहर हर रोज की तरह यात्री को लेने के लिए खड़े थे, तभी टाटानगर आर पी एफ पोस्ट में पदस्थापित बबलू कुमार बिंदु नाम के आरपीएफ जवान ने ऑटो चालक भुवर तिवारी को खदेड़ना शुरू किया, इस दौरान जवान द्वारा ऑटो चालक की पिटाई की गई जिसमें ऑटो चालक को काफी चोटे आई और उनका मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया, जानकारी मिलते ही सभी ऑटो चालक टाटानगर आर पी एफ पोस्ट पहुंचे और आर पी एफ पोस्ट का घेराव कर जवान पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे, आरपीएफ के पदाधिकारी द्वारा ऑटो चालकों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जाने लगा पर ओटो चालक पिटाई करने वाले आरपीएफ जवान पर कार्रवाई की मांग पर डटे रहे।

जानकारी देते हुए पीड़ित ऑटो चालक भुवर तिवारी ने कहा ड्रॉपिंग लाइन में वे यात्रियों को लेने गए थे तभी जवान बबलू कुमार बिंदु द्वारा बेवजह उनकी पिटाई की गई उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया इतना ही नहीं उनका मोबाइल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया उन्होंने कारवाई की मांग की। वहीं जांच की बात कह कर आर पी एफ ने इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया।

About Author