Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खूंटपानी में होने वाले स्वास्थ्य मेला को लेकर बासाहातु में निकाली गई जागरूकता रैली

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर होने वाली परिवार स्वास्थ्य मेला को लेकर बुधवार को खूंटपानी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासाहातु में जागरूकता रैली निकाली गई.जानकारी देते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ आलोक रंजन महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलाया जाएगा.जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंड के सभी गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के माध्यम से मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना तथा परिवार नियोजन की सेवाओं को उन दंपतियों तक सुलभ तरीके से पहुंचना है,जहां पर अब तक उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की जा सकी थी.मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश सिंह मुंडा,प्रखंड लेखा प्रबंधक,एएनएम सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

About Author