Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरयू राय-ढुलु महतो प्रकरण पर बोले बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध रचा जा रहा षड्यंत्र, कल्पना सोरेन पर भी ली चुटकी

सरायकेला : धनबाद लोकसभा क्षेत्र से सरयू राय के खड़े होने की बात पर वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा धमकी दिए जाने के मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धनबाद में भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के विरुद्ध षड्यंत्र रचा जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को सरायकेला में जिला कार्यालय में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता बैठक में शामिल होने पहुंचे थे, इस मौके पर उनके साथ सांसद गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी मौजूद थे, पत्रकारों के साथ वार्ता के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धनबाद से लोकप्रिय प्रत्याशी ढुल्लू महतो को साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की गई है, इन्होंने कहा कि जबरन गैंगस्टर प्रिंस खान का नाम जोड़ा जा रहा है जो एक षड्यंत्र है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इन्होंने धन्यवाद के मामले पर जानकारी प्राप्त की है, वही प्रिंस खान के वायरल ऑडियो की भी उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है.

महागठबंधन नेताओं से कल्पना सोरेन मिले भाजपा को मतलब नहीं

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन द्वारा दिल्ली में महागठबंधन नेताओं से मिलने के मुद्दे पर बाबूलाल मरांडी ने चुटकी लेते हुए कहां की श्रीमती सोरेन किसी से भी मिले यह उनका का निजी मामला है, इससे भाजपा को कोई मतलब नहीं है. महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा ने झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिससे विपक्ष घबराया हुआ है ,इसका नतीजा है कि उन्हें दमदार प्रत्याशी नहीं मिल रहा। श्री मरांडी ने दावा किया है कि झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट पर भाजपा एवं महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है।

About Author