Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के लिए बालक बालिकाओं का चयन 15 से 16 मई को होगा

आवासीय एव युवा काये निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा संचालित आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां के लिए बालक ओर बालिकाओं का चयन 15 एवं 16 मई को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में होगा ट्रायल कम सिलेक्शन कैंप में 10 से 14 वर्ष के बालक और बालिकाएं भाग ले सकते हैं खिलाड़ियों के चयन के पश्चात उन्हें आवासीय एव भजन सुविधाओं के साथ-साथ खेलकूद की सामग्री एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा

इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य प्रशिक्षक बलराम महतो ने बताया कि जैन प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी रिंकी कुजूर के साथ-साथ सोनाराम चापिया भी उपस्थित होंगे खिलाड़ियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज का फोटो एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है इच्छुक खिलाड़ियों से 15 एवं 16 मई को सुबह 7:00 बजे अर्जुना स्टेडियम खरसावां में पहुंचने की अपील की गई है बता दें कि खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा जिले के खरसावां प्रखंड के अर्जुना स्टेडियम में आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र संचालित है इस प्रशिक्षण केंद्र में वर्तमान में 25 बालक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं झारखंड सरकार द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को तराशने के साथ-साथ पठन-पाठन की भी व्यवस्था की जाती है

About Author