Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

BREAKING NEWS…… NIMDIH : कुशपुतुल गाँव मे हाथियों के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, पत्नी व पुत्र भी बाल बाल बचे….

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

SERAIKELLA : नीमडीह थाना क्षेत्र के कुशपुतुल-गुंडा मार्ग पर गुरुवार शाम जंगली हाथियों के झुंड ने एक बाइक सवार परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में चेलियामा गांव निवासी कार्तिक गोराई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी और बेटा भी घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्तिक गोराई अपनी पत्नी और पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर गुंडा गांव से श्राद्धकर्म में शामिल होकर अपना घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे जब वे कुशपुतुल गाँव के पास पहुंचे, तभी हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शि उनका पत्नी के अनुसार, हमले के दौरान हाथियों ने उनकी पति को कुचलने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी पत्नी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बेटे के साथ खेत की ओर भागकर दोनों जान बचाई। उन्होंने कार्तिक को भी भागने की सलाह दी। भागते समय महिला और उनका बेटा कीचड़युक्त खेत में गिर गए और वहीं से मदद के लिए चिल्लाने लगे।

महिला की चीख-पुकार सुनकर कुशपुतुल गांव के ग्रामीण टॉर्च लाइट लेकर घटनास्थल की ओर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की भीड़ देखकर हाथियों का झुंड मौके से भाग गया।

बाद में ग्रामीणों ने घायल कार्तिक गोराई, उनकी पत्नी और बेटे को ढूंढकर नीमडीह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार्तिक गोराई का एक पैर हाथियों के हमले में बुरी तरह कुचला गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना के बाद कुशपुतुल समेत आस-पास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के लगातार हो रहे हमलों पर रोक लगाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

About Author