Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड में पर्यावरण दिवस का उत्सव: पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी

सरायकेला: रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट -5 में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण, पर्यावरण चित्रांकन प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया जिसमें कंपनी के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण, और नवीकरणीय ऊर्जा के ऊपर चर्चा की गई।

इस अवसर पर ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शक्ति सेनापति ने कहा कि हमारी प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है और हमें अपने हर कदम में इसे ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण दिवस को एक सामाजिक उत्सव के रूप में मनाने आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने इएसजी (पर्यावरण, सामाजिक, और प्रबंधनीय) मूल्यों पर भी जोर दिया, जिससे सामाजिक और पर्यावरण जागरूकता में भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम को कंपनी के कचन चौधरी, कृष्ण कुमार झा, अनूप कुमार, जीवन सुदादे आदि ने भी सम्बोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन कंपनी के मानव संसाधन प्रमुख सत्यरंजन खटुआ ने दिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में इएचएस हेड नवीन सिन्हा, आदित्य प्रकाश, पुष्कर आनंद ने मुख्य भूमिका अदा की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में दिनेश प्रसाद, संदीप बल, अभिजीत झा, भवेंद्र झा, देबाशीष नायक, सेंगेल सरेन, सिद्धार्थ चटर्जी, मुहम्मद ग़ौस, इसरार अहमद, राहुल कुमार, रोहित कुमार, रविंद्र यादव, धर्मवीर कुमार, प्रदीप बिस्वास, रवि रंजन कुमार, बप्पा भट्टाचर्जी एवं काफी संख्या में कंपनी के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

About Author