Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा : सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में महाकवि तुलसीदास की जयंती के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन

चाईबासा:-स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में महाकवि तुलसीदास की जयंती के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे अपनी क्षमता को पहचानें,अपनी प्रतिभा को बढ़ाएं। साहित्य कल्पनाशीलता को बढ़ाता है। इस अवसर पर बहुमुखी प्रतिभा के धनी तरुण मोहम्मद मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे ।

उन्होंने कहा कि रामचरितमानस एक प्रेरणादायक ग्रंथ है। उन्होंने कविता पाठ भी किया। डीएवी नोवामुण्डी के प्राचार्य पी के भुइयां ने भी बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की व कहा कि डीएवी के बच्चे विविध क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। केरला पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए ।निर्णायक मंडली के सदस्यों में बी के ओझा, बी के सतपथी व रमेश दास उपस्थित थे। मौके पर चिड़िया के प्रिंसिपल एस के झा ,झींकपानी डीएवी के प्राचार्य एस के पाठक भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्राचार्या व अतिथियों द्वारा तुलसीदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शिक्षिका अनिता चक्रवर्ती व मेघमाला द्वारा तुलसी के दोहे प्रस्तुत किए गए। यूकेजी के छात्र आदित्य सिन्हा तुलसीदास के गणवेश में उपस्थित थे। इस अवसर पर तुलसी के दोहों पर आधारित प्राचार्या व हिंदी विभाग के बीच अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में कक्षा तीसरी से 11वीं तक के कुल 37 बच्चों ने भाग लिया।

शिक्षिका सुमित्रा कुमारी द्वारा भी कविता पाठ प्रस्तुत किया गया। ग्रुप ‘ए ‘से अनायरा स्वरूप प्रथम, अर्पिता गरनायक द्वितीय ,हर्षित तिवारी व तृषा रवि तीसरे स्थान पर रहे। अभिक कुमार गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। ग्रुप बी से अक्षित कुमार सिंह व हर्षिता कुमारी प्रथम ऋषिका शर्मा द्वितीय वेदांत सतपथी तृतीय स्थान पर रहे ।अभिज्ञान दे को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। ग्रुप सी से अर्पिता राज प्रथम, आलोलिका द्विवेदी व नमन कुमार द्वितीय एवं ईशानी कुंडू तृतीय स्थान पर रहे। जासराह शाहिद व प्राची ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन व मंच संचालन शिक्षक एस बी सिंह ने किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा की।

About Author