Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

भाजपामय होकर लौटे चंपाई, कहा – झारखंड में होगा बदलाव, स्वागत में उमड़ा जन सैलाब

सरायकेला : रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रविवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने गृह जिला सरायकेला पहुंचे. जहां घंटे से कोल्हान टाइगर के स्वागत में लोग सड़कों पर जगह-जगह जमां रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन का काफिला सरायकेला जिला पहुंचा. जहां कांड्रा गीद्दीबेड़ा टोल प्लाजा में हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। अपने नेता चंपई सोरेन का स्वागत कर काफिला गम्हरिया की ओर आगे बढ़ा जगह-जगह स्वागत में लोग सड़कों पर खड़े रहे। भाजपा का दामन थामने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान पत्रकारों से पूछे जाने के पर चंपाई सोरेन ने कहा कि यह बदलाव की लहर है जो न सिर्फ कोल्हान बल्कि पूरे झारखंड में जल्द दिखने वाला है।

About Author