Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सिविल डिफेंस का तीन दिवसीय पल्स पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य का हुआ शुभारंभ

जमशेदपुर: दो बूंद जिंदगी के, छूट न जाए, नन्हे मुन्ने की जिंदगी रूठ न जाए, पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रेल सिविल डिफेंस ने तीन दिवसीय मुहिम चलकर पल्स पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य आरंभ किया ।

पल्स पोलियो अभियान रविवार से आरंभ होकर मंगलवार शाम तक पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य करेगी ।शिविर के अंतिम दो दिन यह टीम घर-घर जाकर सर्वेक्षण करते हुए छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का भी कार्य करेगी । आज बारह जगहों पर बुथ बनाकर सिविल डिफेंस स्काउट एंड गाइड और रेल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को लगाई गई है । रेलवे अस्पताल ,गोल पहाड़ी , खास महल ,ट्रैफिक कॉलोनी , साउथ सेटलमेंट ,कैरेज कॉलोनी ,लोको कॉलोनी इत्यादि जगहों पर रेल सिविल डिफेंस जवानों द्वारा पोलियो ड्राप पिलाई जा रही है ।

सिविल डिफेंस संगठन क्षेत्र के सभी निवासियों से अपील करती है कि शुन्य से पांच बर्ष उम्र के निचे बच्चों को पोलियो ड्रांप बूथ पर आवश्यक रूप से आकर पिलाने का कार्य करें । बुथ पर सिविल डिफेंस के अनिल कुमार सिंह गीता कुमारी तेजीता दास राजेश कुमार सिंह सरस्वती मुर्मू कुमारी रीता शर्मा रेखा कुमारी के साथ स्काउट एंड गाइड के आदर्श प्रधान दुर्गा रावशिव यादव विष्णु प्रसाद योगदान दे रहे हैं।रेल अस्पताल के वरिष्ट चिकित्सक डॉक्टर पोली टारगेन की अगुवाई और जे बी राजू की व्यवस्थापक में अभियोजित की जा रही है।

About Author