Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला मुख्य मार्ग पर डीसी ऑफिस से पाउड़ी मेल चौक तक नो एंट्री लगाने की मांग

सरायकेला : नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जिला प्रशासन से सरायकेला मुख्य मार्ग पर डीसी ऑफिस (गोरांगडीह) से लेकर बीजेपी ऑफिस पाउड़ी मेल चौक तक सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक नो एंट्री लगाने की मांग की है ।

उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त को इस दिशा में पहल करने की आवश्यकता है। प्रत्येक दिन भारी वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। सोमवार की सुबह भी इसी प्रकार एक सड़क दुर्घटना नगर के बीचो-बीच हुई है । जिसमें सुशील साथुआ नामक व्यक्ति की एक पांव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की प्रत्येक माह बैठक होती है परंतु बैठक में सिर्फ वाहन जांच, रेवेन्यू जेनरेट एवं ब्लैक स्पॉट चिन्हित तक ही सीमित रहती है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मैं कभी भी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर नो एंट्री के मुद्दे पर पहल नहीं हुई है । बैठक के बाद जिला पुलिस पूरी तरह से एक्टिव हो जाती है और दो-तीन दिनों तक वाहन जांच होती है इसके बाद पुनः पूर्व जैसे स्थिति बन जाती है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस पूरी सक्रियता से कार्य करती है परंतु दुर्घटना ना हो इसके लिए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्य नहीं किया जाता है। मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ज़ेबरा क्रॉसिंग लगाए गए थे परंतु आज कहीं भी ज़ेबरा क्रॉसिंग नहीं है।

About Author