Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

उप विकास आयुक्त द्वारा जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) और बैकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, स्कूल व पंचायत भवनों में फाइनेंशियल लिटरेसी क्लब का कैंप का होगा आयोजन

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैंको की जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक(DLRC) बैठक आयोजित की गईं। बैठक में एलडीएम ने वित्तीय वर्ष 2023- 2024 की चौथी तिमाही का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसमें जानकारी दी गई कि वार्षिक जमा ऋण अनुपात में बैंको ने साल दर साल 49.05 % के विरुद्ध 49.64% की उपलब्धि प्राप्ति की। कुल 8,40,021 प्रधानमंत्री जन धन योजना खाता में से 53555 शून्य राशि में खोला गया और आधार सीडिंग प्रतिशत 88.49% रहा । उप विकास आयुक्त ने सरकार केंद्रित योजनाओं के अनुपालन में बैंको को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होने पांच मुख्य बिन्दुओं जैसे की प्राथमिकता क्षेत्र में कृषि ऋण में सुधार, जमा साख में वृद्धि, मुद्रा योजना और PMEGP एवं PMFME योजनाओं में सभी बैंकों को स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र ऋण संवितरण सुनिश्चित करने को कहा जिससे जिले का अनुपात और भी बेहतर हो सके। साथ ही उन्होंने अभी चल रहे CITIZENS CHOICE APY कार्यक्रम (05 जून से 31 जुलाई 2024 तक) के सफलतापूर्वक संचालन के निर्देश दिए । बैंक अधिकारियों को लंबित/स्वीकृत आवेदन जिसका संवितरण शेष है, सरकारी योजनाओं के आवेदन का यथाशीघ्र निष्पादन करने की बात कही गई। उन्होंने बैंकों को संवेदनशील होकर योग्य लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ बैंकों का प्रदर्शन प्रायोरिटी सेक्टर में काफी कम है जिसमें सुधार की जरूरत बताई गई और शहरी निकाय के सहयोग से फुटपाथ विक्रेताओं के लिए ऋण वितरण कैंप मोड में त्वरित करने का भी निर्देश दिया।बैंको को बढ़- चढ़कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने की बात कही गई।

सरकार केंद्रित योजनाओं के ऋण के संदर्भ में बैंको से कहा की ऐसे आवेदक जो योजना की बारिकी नहीं समझते है उन्हें उचित जानकारी दें, आवेदनों का रिजेक्शन तर्कसंगत हो। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय के बच्चों के बीच, पंचायत भवन आदि में फाइनेंशियल लिटरेसी क्लब के कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम जीआईसी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती अल्का पन्ना, आरबीआई, रांची के प्रतिनिधि श्री रोशन कुमार घिरीया, डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम समेत आमंत्रित सभी सदस्य, सभी बैंकों के समन्वयक शामिल हुए।

About Author