Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

नामांकन से पहले ही गिरफ्तार किए गए देवेंद्र नाथ महतो

आज रांची उपायुक्त कार्यालय से जेएलकेएम जेबीकेएसएस के संभावित उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देवेंद्र नाथ महतो रांची लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे। जहां पहले से लालपुर पुलिस मौजूद थी। पुलिस गिरफ्तार कर देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर थाना ले गई।

इधर देवेंद्र नाथ महतो के नामांकन में शामिल होने के लिए ईचागढ़ विधानसभा के समर्थकों का जत्था रांची के लिए रवाना हुई है। जेवीकेएसएस नेता सुनील महतो यह भी है केंद्र महासचिव गोपेश महतो , राकेश महतो के नेतृत्व में सैकड़ो समर्थक ईचागढ़ के मिलन चौक होते हुए , सिल्ली के रास्ते से रांची के लिए रवाना हुए। इस दौरान जेबीकेएसएस जिंदाबाद , जेएलकेएम जिंदाबाद , जयराम महतो जिंदाबाद , देवेंद्र महतो जिंदाबाद के नारे लगाए गए । इसके अलावा अनेकों समर्थक ट्रेन से रांची के लिए रवाना हुए। उधर रांची से देवेंद्र नाथ महतो की गिरफ्तारी से खबर से उनके समर्थक को जानकारी मिलने पर के बाद देवेंद्र नाथ महतो के समर्थक लालपुर थाना की ओर रवाना हो गए हैं ।

बताया जाता है कि लालपुर थाने के वारंट व देवेंद्र महतो को गिरफ्तार किया गया है वही कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी करने के बाद हिरासत में भेज दिया जाएगा । बताया जा रहा है कि विधानसभा घेराव करने के बाद देवेंद्र नाथ महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था , इस मामले में वारंट जारी हुआ था , जिस पर गिरफ्तारी हुई ।

About Author