Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ED ऑफिस पुलिस छावनी में तब्दील, आदिवासी संगठनों के आक्रोश को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात|

राजधानी रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ मामले को लेकर रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय को पूरी तरह से अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। ईडी के खिलाफ आदिवासी संगठनों के आक्रोश को लेकर रांची में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।गौरतलब है कि शुक्रवार को आदिवासी संगठनों ने ईडी द्वारा आदिवासी सरकार और आदिवासी मुख्यमंत्री को अस्थिर करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक मार्च करेंगे और वहां धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इसे लेकर राजभवन से लेकर मोरहाबादी मैदान तक पुलिस बल की तैनाती की गई है।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रांची एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा चारों तरफ बैरिकेडिंग कर सुरक्षा को और पुख्ता बना दिया गया है। सुरक्षा जांच के बिना अब कोई भी ईडी दफ्तर में प्रवेश नहीं कर पाएगा। ईडी ऑफिस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।आपको बता दें कि, रांची जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को पूछताछ होनी है. पूछताछ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर ईडी ने मुख्य सचिव, डीजीपी और रांची एसएसपी को भी पत्र लिखा था।

ईडी के पत्र मिलने के बाद रांची पुलिस के द्वारा सीएम हाउस, ईडी के रांची जोनल आफिस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ईडी के अफसर जो सीएम हाउस में पूछताछ के लिए जाएंगे, उनके लिए भी ईडी कार्यालय से सीएम हाउस तक विशेष तौर पर स्कॉट की व्यवस्था की गई है।

About Author