Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

इंडी गठबंधन द्वाराआयोजित उलगुलान न्याय महारैली में हुई मारपीट की घटना में प्राथमिकी दर्ज

राँची : धुर्वा थाना क्षेत्र के प्रभात तारा मैदान में रविवार को इंडी गठबंधन की ओर से उलगुलान न्याय महारैली आयोजित की गयी थी. इस दौरान दो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई थी. चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के भाई नंद गोपाल त्रिपाठी ने धुर्वा थाना में प्रभु दयाल यादव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है. वहीं जिला प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लघंन मामला दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, प्रभात तारा मैदान में दिन के 2.30 बजे चल रहे कार्यक्रम में काला बिल्ला लगाकर 23-25 लोग कार्यक्रम में घुसे और इंडिया गठबंधन का विरोध करने लगे. जब नंद गोपाल त्रिपाठी ने इसका विरोध किया तो कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. उनके सिर पर तख्ते के डंडे से हमला किया. इस हमले में उनका सिर फट गया. हमला करने वाला प्रभु दयाल यादव था. उसके साथ 20-25 लोग थे जो विरोध कर रहे थे. खून से लथपथ होने के बाद उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ।

About Author

You may have missed