Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गायत्री परिवार के युवाओं द्वारा बिश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

जमशेदपुर । अखिल विश्व गायत्री परिवार के तरफ से विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर पूरे देश में रैली,नुक्कड़ नाटक,नशामुक्ति प्रदर्शनी, विद्यालय-महाविद्यालय में सेमिनार जैसे कई कार्यक्रम किया गया । इसके तहत गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल के युवाओं ने पुर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा में एक नशामुक्ति दीप महायज्ञ का आयोजन किया । उस से पूर्व पूरे गांव में ग्रामीणों के सहयोग से नशामुक्ति रैली निकाला गया ।

कार्यक्रम स्थल पर नशामुक्ति चित्र प्रदर्शनी लगाया गया था । दीप यज्ञ में आस-पास के अगुई डांगरा और माचा गांव के 100 से ज्यादा ग्रामीणों ने कभी नशा न करने का संकल्प लिया । दीप यज्ञ के उपरांत प्रोजेक्टर के माध्यम से नशामुक्ति वीडियो और संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को जगरूप किया गया । इस अवसर गायत्री परिवार टाटानगर के युग सैनिक श्री पुष्पेंद्र कुमार, कुंवर प्रसाद मालाकार, अमरजीत कुमार, प्रियरंजन कुमार ,बासुदेव पाल, शिव राम महतो,प्रफुल्ल महतो,भरत नामता,अमर कुमार सिंह,शक्ति सिंह,हिरा लाल महतो,बृंदावन महतो के साथ ग्रामीणों ने अपना पूर्ण सहयोग किया ।

About Author