Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गीता कोड़ा ने नोवामुंडी प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया

भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गीता कोड़ा ने नोवामुंडी प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम चलाकर ग्रामीण भाई बहनों के बीच मोदी सरकार के द्वारा चलाए गए जन जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी, लोकसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण जनता में काफी उत्साह है और अपने बीच प्रिय प्रत्याशी गीता कोड़ा को पाकर फूले नहीं समा रहे हैं प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में गीता कोड़ा का जोरदार ग्रामीणों के द्वारा स्वागत किया जा रहा है, भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने अपने पक्ष में कमल फूल छाप के बटन नंबर एक दबाकर वोट करने की जनता से अपील की और केंद्र में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का जनता से आशीर्वाद मांगा।

About Author