Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कल तक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

झारखंड की राजधानी रांची से आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि हेमंत सोरेन जल्द ही झारखंड के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे इंडिया गठबंधन ने सर्व समिति से अपना नेता चुन लिया है वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा मुख्यमंत्री के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं ।
इस बैठक में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन , कल्पना सोरेन एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी समेत सभी विधायक मंत्री शामिल थे। दिग्गज नेता मौजूद है।

खबरों के अनुसार हेमंत सोरेन आज देर शाम या कल तक ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि झारखंड के राज्यपाल अभी प्रदेश से बाहर हैं। उनका देर शाम रांची पहुंचने की संभावना है। राज्यपाल के रांची पहुंचते ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपना इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

About Author