Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने स्कूली बच्चों के बीच किया साईकिल का वितरण

झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित उन्नति का पहिया साईकिल वितरण योजना के तहत श्री बन्ना गुप्ता, माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल कदमा में आयोजित एक कार्यक्रम में 230 बच्चों के बीच साईकिल का वितरण किया गया।

इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजेन्द्र गुप्ता, बीडीओ तथा सीओ सीओ जमशेदपुर सदर, बीईईओ व अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार युवा, महिला, छात्र को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है।

साइकिल मिलने से अब छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है। इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा। ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे। वहीं छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About Author