Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सलमान खान को धमकाने वाले लॉरेंस बिश्नोई के पास कितना पैसा है और वह उसे कैसे खर्च करता है?

लॉरेंस बिश्नोई नेट वर्थ: लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह हाल के वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है, जैसे दाऊद इब्राहिम ने 1990 के दशक में अपना आपराधिक नेटवर्क बनाया था। कहा जाता है कि इस गिरोह में 700 से अधिक शूटर हैं, जिनमें से 300 पंजाब में सक्रिय हैं।

लॉरेंस बिश्नोई नेट वर्थ: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लगातार धमकी देने वाला लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। जेल में रहते हुए भी वह अपने सिंडिकेट का संचालन कर रहा है। हाल ही में, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की सुपारी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई के परिवार ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए, जिनमें से एक उसकी संपत्ति से संबंधित था। आइए, जानते हैं कि सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पास कितनी संपत्ति है।

AD

लॉरेंस के पिता के पास 110 एकड़ जमीन

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई के परिवार ने जेल में रहते हुए उसकी सुरक्षा, ऐशो-आराम और केस की सुनवाई पर सालाना 40 से 50 लाख रुपये खर्च करने का खुलासा उसके चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने किया। 50 वर्षीय रमेश के मुताबिक, परिवार ने कभी नहीं सोचा था कि 31 वर्षीय लॉरेंस, जो पंजाब विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट है, अपराध की दुनिया में कदम रखेगा। उन्होंने बताया कि लॉरेंस एक संपन्न परिवार से है और परिवार उस पर सालाना लगभग 35-40 लाख रुपये खर्च करता है। रमेश ने कहा कि हम हमेशा आर्थिक रूप से मजबूत रहे हैं; लॉरेंस के पिता हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल थे और हमारे गांव में उनकी 110 एकड़ जमीन है।

लॉरेंस बिश्नोई पर सालाना 35-40 लाख खर्च करता है परिवार

रमेश बिश्नोई ने डेली गार्जियन को बताया कि लॉरेंस बिश्नोई हमेशा महंगे कपड़े और जूते पहनता था। जेल में रहने के बावजूद, परिवार हर साल उस पर करीब 35-40 लाख रुपये खर्च करता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लॉरेंस को आखिरी बार लगभग 10 साल पहले कोर्ट की सुनवाई के दौरान देखा था। लॉरेंस बिश्नोई का जन्म नाम बालकरण बरार है, और वह वर्तमान में गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। वह कई मामलों में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच के दायरे में है।

AD

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी

रिपोर्ट में कहा गया है कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली. शुभम लोनकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में सार्वजनिक रूप से हमले का दावा किया था. बाद में जांच में पता चला कि शुरुआत में यह काम बिश्नोई गिरोह की महाराष्ट्र शाखा को दिया गया था. उसने इस काम के लिए 50 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन भुगतान पर असहमति और एनसीपी नेता के प्रभाव के बारे में चिंताओं के कारण आखिर पीछे हट गया.

डी-कंपनी की तरह तेजी से बढ़ा बिश्नोई गिरोह

एनआईए के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है, जिस तरह से दाऊद इब्राहिम ने 1990 के दशक में अपना आपराधिक नेटवर्क बनाया था. माना जाता है कि गिरोह में 700 से अधिक शूटर हैं, जिनमें से 300 पंजाब में सक्रिय हैं. एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार सहित 16 गैंगस्टरों पर यूएपीए के तहत आरोप लगाए हैं. अपने आरोपपत्र में एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी के बीच समानताओं को उजागर किया. दाऊद ने छोटे पैमाने के अपराधों से शुरुआत की, लेकिन ड्रग तस्करी, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और जबरन वसूली के माध्यम से अपने प्रभाव का विस्तार किया और आखिरकार शक्तिशाली डी-कंपनी की स्थापना की. इसी तरह, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने भी इसी तरह का पैटर्न अपनाया है, जिसने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहुंच और प्रभाव का विस्तार किया है.

लॉरेंस बिश्नोई ने जबरन वसूली से कमाए करोड़ों रुपये

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2020-21 तक लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने जबरन वसूली के जरिए करोड़ों रुपये कमाए, जिसमें से पैसे हवाला चैनलों के जरिए विदेश भेजे गए. अधिकारियों ने यह भी पाया है कि गिरोह खुद को बढ़ावा देने और युवा सदस्यों को आकर्षित करने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता है.

AD

Lawrence Bishnoi Net Worth: Lawrence Bishnoi’s gang has rapidly developed in recent years, much like how Dawood Ibrahim built his criminal network in the 1990s. It is said that the gang has over 700 shooters, with about 300 active in Punjab.

Lawrence Bishnoi Net Worth: The gangster who continuously threatens Bollywood superstar Salman Khan is currently imprisoned in Gujarat’s Sabarmati Jail. Despite being behind bars, he continues to operate his syndicate. Recently, the family of Lawrence Bishnoi, who allegedly gave the contract for the murder of Nationalist Congress Party (NCP) leader Baba Siddiqui, made some shocking revelations, including details about his wealth. Let’s find out how much property gangster Lawrence Bishnoi, who threatens Salman Khan, possesses.

Lawrence’s Father Owns 110 Acres of Land

According to a report by Business Today, Lawrence Bishnoi’s family spends around 40 to 50 lakhs annually on his safety, comforts, and legal hearings, even while he is in jail. His cousin, Ramesh Bishnoi, mentioned that the family never expected that 31-year-old Lawrence, a law graduate from Punjab University, would turn to crime. He noted that Lawrence comes from a wealthy family, which spends approximately 35-40 lakhs on him each year. Ramesh stated that they have always been financially stable; Lawrence’s father was a constable in the Haryana police and owns 110 acres of land in their village.

AD

Family Spends 35-40 Lakhs on Lawrence Bishnoi

Ramesh Bishnoi told the Daily Guardian that Lawrence always wore expensive clothes and shoes. Despite being in jail, the family spends about 35-40 lakhs annually on him. He mentioned that he last saw Lawrence nearly 10 years ago during a court hearing. Lawrence Bishnoi’s birth name is Balkaran Barar, and he is currently held in Gujarat’s Sabarmati Central Jail. He is under investigation by the Anti-Terrorism Squad (ATS) and the National Investigation Agency (NIA) in several cases.

Bishnoi Gang Claims Responsibility for Baba Siddiqui’s Murder

Reports indicate that Lawrence Bishnoi’s gang claimed responsibility for the shooting death of NCP leader Baba Siddiqui outside his son’s office. Shubham Lonkar publicly claimed the attack in a social media post. Investigations later revealed that the task was initially assigned to the Maharashtra branch of Bishnoi’s gang, which requested 50 lakhs for the job but ultimately backed out due to disagreements over payment and concerns about Siddiqui’s influence.

Bishnoi Gang Expanding Rapidly Like D-Company

According to the NIA, the Lawrence Bishnoi gang has rapidly expanded in recent years, similar to how Dawood Ibrahim established his criminal network in the 1990s. The gang reportedly has over 700 shooters, with around 300 active in Punjab. The NIA has charged 16 gangsters, including Lawrence Bishnoi and Goldy Brar, under the UAPA. In its chargesheet, the NIA highlighted the similarities between the Lawrence Bishnoi gang and Dawood Ibrahim’s D-Company. Dawood started with small-scale crimes but expanded his influence through drug trafficking, contract killings, and extortion, eventually founding the powerful D-Company. Similarly, the Lawrence Bishnoi gang has adopted a similar pattern, extending its reach and influence across various sectors.

AD

Lawrence Bishnoi Earned Crores through Extortion

According to a report by India Today, by 2020-21, the Lawrence Bishnoi gang earned crores through extortion, with money sent abroad via hawala channels. Authorities have also found that the gang uses social media platforms like Facebook, Instagram, and YouTube to promote itself and attract young members.

About Author