Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर वार्ड-17 के सैकड़ों लोगों ने जल अभियान के तहत आदित्यपुर नगर निगम के विरोध धरना प्रदर्शन किया

आदित्यपुर : प्रभात नगर विकास समिति के तत्वावधान में वार्ड-17 के सैकड़ों लोगों ने मिलकर नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। और नगर नगम में मौजूद पदाधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में माँग की गई कि वार्ड में पानी की उपलब्धता जल्द बहाल की जाये। प्रतिनिधि मंडल से नगर आयुक्त ने टेलिफोनिक वार्ता कर यह आश्वश्त किये कि आप सबों की जल समस्या का निदान जल्द हल करने की कोशिश करेंगें।

तत्काल पान दुकान चौक से पुराने पाईप से पानी कनेक्शन के द्वारा पानी सप्लाय के मुद्दे पर कहा कि जो भी संभव समाधान होगा वो किया जायेगा। एक सप्ताह का मोहल्लत लिया गया है। प्रोटेस्ट में प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से राम चंद्र पासवान, विश्व मोहन कुमार, आर एन प्रसाद, शंभू यादव, प्रमोद गुप्ता, शानू सिंह, विंदेश्वरी सिंह, जवाहर लाल सिंह,, शंकर दयाल मिश्रा, बी के राय, मनोज अगिवाल, ओंकार पाठक, कुसुम अग्रवाल, राम नंदन प्रसाद, निलम सिंह, एम के शर्मा, रतन देवी,प्रेम कुमार निर्मल,, अमित सिंह राजपूत, मीना सिंह, संध्या प्रधान, वीणा साहु, जतन कुमार, मनोज तिवारी, सविता जी आदि मौजूद रही।

About Author