Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

23 अगस्त को रांची में युवा आक्रोश रैली में शामिल होंगे सरायकेला पश्चिम मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता

झारखंड में भ्रष्टाचार और लूट का बाजार गर्म, युवाओं को ठगने वाली युवा विरोधी हेमंत सरकार की होगी विदाई–मनोज कुमार चौधरी

सूबे की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार की वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था और महिला अपराध को लेकर लगातार हमलावर है. आगामी 23 अगस्त को भाजयुमो झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में हेमंत सरकार की युवाओं से रोजगार के नाम पर वादाखिलाफी और नियुक्तियों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची के मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली का आह्वान किया गया है।

इस रैली में पार्टी को एक लाख से अधिक युवाओं के जुटने का अनुमान है. वहीं, युवा आक्रोश रैली की सफलता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर भाजपा सरायकेला पश्चिम मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में मनोज महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में पिछले साढ़े चार साल से युवाओं को ठगने वाली और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली सरकार चल रही है. इस सरकार ने गांव, गरीब, किसान, दलित, आदिवासी, महिला एवं नौजवान सभी को ठगा।

महागठबंधन की सरकार पूरी तरह ठगबंधन की सरकार साबित हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कई परीक्षाओं को नियोजन नीति के नाम पर रद्द कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कई परीक्षाओं को नियोजन नीति के नाम पर रद्द कर दिया. जिस नौकरी को रद्द किया गया उसी नौकरी को हाई कोर्ट के आदेश के बाद बाध्य होकर बहाल किया गया. हेमंत सरकार में जो नियुक्ति निकाली गई वे सभी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। भ्रष्टाचार के कारण बोलने वाले लोग की नियुक्ति भी मुकबधिर कोटे में की गई.

इस सरकार में प्रश्नपत्र लाखों रुपए में बेचा गया. परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया में लीक किये गए. लीक हुए प्रश्नपत्र के बारे में सरकार से प्रश्न पूछने वाले युवाओं पर मामले दर्ज कर उनकी आवाज को कुचनले की कोशिश की गई. मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने सरकार गठन के बाद से ही प्रत्येक वर्ष को नियुक्ति वर्ष बताकर युवाओं को ठगने का काम किया बैठक में मुख्य रूप से राजू महली अजय नंन्दी माईकाल महतो मुचिराम महंती बलराम महतो लिधार महतो सुदाम महतो सुनिल अंजन महतो साहेब राम महतो सुरज महतो वनविहारी महतोविश्वनाथ दोगों दिपक गोडसोरा प्रीतम सिंहदेव कमल मंडल शंकर सोय मगंला नायक सुभाष तांती पृथ्वी कर्मकार संजय दोंगो विश्वकर्मा लोहार एवं अन्य उपस्थित थे

About Author