Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर में धनबाद निवासी बंधुआ मजदूर रुपलाल महतो के परिजनों ने घर वापसी के लिए लगाई गुहार

धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड बरवाअड्डा क्षेत्र के ख़ास करके ग्रामीण क्षेत्रों के पढ़े लिखे शिक्षित बेरोजगारों को ठिकेदार बिचौलियों के द्वारा बंधुआ मजदूर बना कर ख़बरें आतें रहते हैं ताज़ा मामला प्रकाश में आया है कि धनबाद जिले अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड बरवाअड्डा थाना क्षेत्र खरनी पंचायत के साधोबाद के रुपलाल महतो उम्र लगभग 24 वर्ष और उनके साथ आस पास के कई बेरोजगार शिक्षित युवाओं को ठिकेदार बिचौलियों के द्वारा अच्छे वेतन का प्रलोभन देकर टाटानगर जमशेदपुर के घाटशिला क्षेत्र मेसर्स रीया इंटरप्राइजेज व रोयल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक नन बैंकिंग नेटवर्किंग कंपनी ले जाया गया।

ज्वाइनिंग के नाम पर पंद्रह हज़ार रुपए सभी से लिया गया बंधुआ मजदूर के परीजनों पिता शनिचर महतो और उनके माता के द्वारा कहा गया कि उनके बेटे रुपलाल महतो के साथ साथ आस पास के कई युवाओं को बंधक बना लिया गया है घर भी आने नहीं दिया जा रहा है और ना ही वेतन दिया जा रहा है वहां पर बंधुआ मजदूर साधोबाद की एक लड़की किसी तरह भागकर साधोबाद गांव पहूंचकर आपबीती परीजनों को बताई,

ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलते ही झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के धनबाद जिला मिडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो साधोबाद जाकर परीजनों से सभी प्रकार की समस्याओं से अवगत हुए और त्वरित धनबाद जिला प्रशासन, जिला प्रवासी नियंत्रण कक्ष और श्रम अधिक्षक धनबाद और जमशेदपुर जिला प्रशासन को सूचना देकर साधोबाद गांव के बंधुआ मजदूरों को अतिशीघ्र सकुशल घर वापसी के लिए आग्रह किया गया।

About Author