Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

IND vs ENG: धर्मशाला में कुलदीप यादव ने मचाया कहर, इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त, जड़ा अनोखा अर्धशतक

धर्मशाला: टीम इंडिया के ‘चाइनामैन’ गेंदबाज कुलदीप यादव ने धर्मशाला टेस्ट मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम की धज्जियां उड़ाकर रख दी. कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करके रख दिया. कुलदीप यादव ने धर्मशाला की पिच पर कहर मचाते हुए अपने टेस्ट करियर का चौथा 5 विकेट हॉल हासिल किया. कुलदीप यादव ने मेहमान टीम की बैटिंग लाइनअप को तहस-नहस करके रख दिया.

धर्मशाला में कुलदीप यादव ने मचाया कहर

धर्मशाला में एक समय इंग्लैंड की टीम ने 25.1 ओवर में ही 100 रन बना लिए थे और उसका केवल 1 विकेट ही गिरा था. यहां से इंग्लैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन अगले 75 रनों में मेहमान टीम ने 5 विकेट और गंवा दिए. कुलदीप यादव ने इंग्लैंड का स्कोर 175 रन पर 6 विकेट कर दिया. कुलदीप यादव ने 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. इस ‘चाइनामैन’ गेंदबाज ने साथ ही टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा अर्धशतक भी जड़ दिया.

कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लेते ही 50 टेस्ट विकेट्स का जादुई आंकड़ा छू लिया है. कुलदीप यादव भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट्स हासिल करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, इरापल्ली प्रसन्ना और भागवत चंद्रशेखर ने 12-12 मैचों में ये कमाल किया है. रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. रविचंद्रन अश्विन ने 9 मैचों में इस उपलब्धि को हासिल किया है.

इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त

कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में अभी तक बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 ओवर में 72 रन देकर 5 विकेट झटके. कुलदीप यादव ने इंग्लैंड की पहली पारी में बेन डकेट (27), ओली पोप (11), जैक क्रॉउली (79), जॉनी बेयरस्टो (29) और बेन स्टोक्स (0) को आउट किया है. कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी की वजह से अचानक पासा पलट गया.

About Author