Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

नए साल में कई मैच खेलेगा भारत, टी20 होगा बेहद रोमांचक…

टीम इंडिया: नए साल टीम इंडिया को बहुत सारे मैच खेलने हैं। इसमें सबसे ज्यादा रोमांचक मैच IPL T20 वर्ल्ड कप होगा। वहीं भारत को नये साल में श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के साथ भी खेलना है। हालांकि BCCI ने साल का पूरा शेड्यूल अबतक जारी नहीं किया है, लेकिन संकेत है कि जून तक कई मैच खेले जायेंगे।

भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। यहां टी20 और वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस दौरे का आखिरी मैच भारत 3 जनवरी को खेलेगा। यह मुकाबला 7 जनवरी को खत्म होगा। नए साल में 11 जनवरी से टीम इंडिया को अफगानिस्तान के साथ तीन टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। यह दोनों टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी।

हालांकि, दोनों देशों के बीच एक टेस्ट मैच हो चुका है। वहीं 25 जनवरी से भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 11 मार्च को खत्म होगी। इसके बाद IPL की शुरूआत होगी। इस टूर्नामेंट में फटाफट क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा। टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन 4 से 30 जून के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका में होगा।

About Author