Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से संबंधित बौध डिस्टिलरीज कंपनी के ठिकाने पर पांचवे दिन भी आईटी (आयकर विभाग) की छापेमारी जारी है,अबतक 500 करोड़ से अधिक कैश मिले!

रांची : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से संबंधित बौध डिस्टिलरीज कंपनी के ठिकाने पर पांचवे दिन भी आईटी (आयकर विभाग) की छापेमारी जारी है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के दोनों मैनेजर राजेश साहू और बंटी साहू से पूछताछ की जा रही है. जब्त नोटों की गिनती एसबीआई के बोलांगीर स्थित मुख्य ब्रांच में जारी है. नोटों की गिनती आज पूरी की जा सके इसके लिए अधिक काउंटिंग मशीनें और मैनपावर लगाए गए हैं. अबतक लगभग 500 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं।

पहले दो-तीन दिनों की छापेमारी में 300 करोड़ से अधिक बरामद हुए थे. चौथे दिन ओडिशा में सांसद धीरज साहू के मैनेजर के घर से 200 करोड़ से अधिक की बरामदगी की बात सामने आयी है. कुल मिलाकर आयकर विभाग के चार दिनों की छापेमारी में 500 से भी अधिक कैश मिले हैं.

 

About Author