Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

JAC ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, स्नेहा साइंस, प्रतिभा कॉमर्स और जीनत आर्ट्स में स्टेट टॉपर

रांची : झारखंड अधिविद्य परिषद ने 12वीं परीक्षा के तीनों संकायों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये हैं। परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। परीक्षा में कुल 3 लाख 44 हजार छात्र शामिल हुए थे। साइंस संकाय में स्नेहा स्टेट टॉपर रहीं। वहीं कॉमर्स में प्रतिभा साहा ने बाजी मारी है। जीनत परवीन आर्ट्स में टॉप रहीं।


JAC के जारी परिणामों में विज्ञान संकाय से 68,203 छात्र सफल हुए हैं। जबकि साइंस में कुल 94, 433 छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में 72.70% छात्र 1st डिवीजन से पास हुए हैं।
कॉमर्स का रिजल्ट साइंस की तुलना में थोड़ा बेहतर हुआ। है। कॉमर्स की परीक्षा में 25,907 छात्र बैठे थे। जिसमें से 23,235 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा का परिणाम 90.60% रहा। कुल पास छात्रों में से 61% प्रतिशत छात्र 1st डिवीजन से पास हुए हैं।
बात करें आर्ट्स के परीक्षा परिणाम की तो कुल 2 लाख 24 हजार 502 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें से 2 लाख 6 हजार 685 छात्र पास हुए। परीक्षा में बैठे 93.7% छात्र सफल रहे।

About Author