Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र की छह नुक्कड़ सभाएं, शहरी व ग्रामीण इलाकों में चलाया जनसंपर्क अभियान

हिंदुस्तान कॉपर पर अब टूटी है भाजपा व झामुमो की नींद : जितेंद्र

जमशेदपुर : जमशेदपुर संसदीय सीट से निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र सिंह ने शनिवार को घाटशिला सहित आस-पास के इलाकों में कुल छह नुक्कड़ सभाएं की. साथ ही शहरी व ग्रामीण इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने कहा कि राखा माइंस, सुरदा माइंस, हिंदुस्तान कॉपर, स्लीपर फैट्री सहित जिले की बंद सभी खदानों को खुलवाना मेरी प्राथमिकता में है. मेरे घोषणा पत्र में यह मुददा सबसे पहले है. संसदीय क्षेत्र में सभाओं व जनसंपर्क अभियान के दौरान इस पर मेरे आवाज बुलंद करने के बाद भाजपा और झामुमो नींद टूटी है. अब झामुमो इस पर बात कर रहा है और भाजपा के कार्यकर्ता तो अपने सांसद का विरोध भी करने लगे हैं।

मंगलवार को जितेंद्र ने अपने अभियान की शुरुआत गोलमुरी से की. वे जनसंपर्क करते हुए गोलमुरी बाजार, एग्रिको, बारीडीह व सिदगोड़ा भी गए. सिदगोड़ा में जितेंद्र सिंह ने आजसू के वरिष्ठ ने चुद्रगुप्त सिंह से मिले और उनका आशीर्वाद लिया. शहरी इलाकों में जनसंपर्क करने के बाद जितेंद्र ने ग्रामीण क्षेत्र का रुख किया. उन्होंने गालूडीह चौक, फूलडुंगरी चौक, गालूडीह रेलवे स्टेशन चौक, हिंदुस्तान कॉपर के पास मउभंडार चौक, धालभूमगढ़ बाजार चौक, राखा माइंस चौक, जादूगोड़ा चौक व आसनबनी चौक पर नुक्कड़ सभाएं की.

जनसंपर्क के दौरान जितेंद्र सिंह ने बहरागोड़ा में डॉ दिनेश षाड़ंगी से उनके आवास पर मुलाकात की और आशीर्वाद लिया. जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाओं के दौरान जितेंद्र ने लोगों को बताया कि उनका चुनाव निशान ट्रक है और इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में यह क्रम संख्या 18 पर है. जनसंपर्क अभियान में जितेंद्र के साथ अशोक सिंह, बी श्रीनिवास, शम्भु सिंह, रितेश, मुकेश झा, चंदन कुमार, विकास साहू, मुकेश अम्बानी, गुड्डू सिंह, उमाशंकर सिंह, रामनाराय शर्मा, अजय यादव, मंसूर आलम, अश्वनी चौबे, उमेश तिवारी, अमीन खान, हरदीप सिंह व सुमित तिवारी आदि थे.

About Author