Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं, जहाँ क्षेत्र मे दहशत फैलाने की योजना बनाते चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं.

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं, जहाँ क्षेत्र मे दहशत फैलाने की योजना बनाते चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं.पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की बिरसानगर के जोन नंबर छह स्थित काली मंदिर के समीप पहाड़ी इलाके मे कुछ अपराधी तत्वों का जमावड़ा लगा हैं, जिसपर पुलिस ने छापेमारी की, जहाँ से चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं,

गिरफ्त ने आये अपराधियों का नाम राकेश सिंह, सूरज लोहार, मोहित लियाँगी और रवि रविदास हैं, इनके पास से पुलिस ने एक दो नाली अवैध देशी कट्टा, पांच जिन्दा कारतूस एवं एक खोका बरामद किया हैं, वैसे सूरज लोहार एवं राकेश कुमार सिंह का पूर्व मे भी आपराधिक इतिहास रहा हैं, फिलहाल पुलिस ने चारों अपराधियों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया हैं.

About Author