Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने किया महालीमोरूप के जगन्नाथपुर में जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन

सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत सरायकेला प्रखंड के (महालीमोरूप)के ऐतिहासिक जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दशरथ गागराई जी के कर कमलो से संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में बौतर मुख्य अतिथि के रूप में दशरथ गागराई ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर हूं। सभी ग्रामवासियों से अपील किया कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी योजना हेतु ग्राम सभा करते हुए आवेदन पत्र प्रेषित करें। उसे आगे बढ़ाते हुए काम को अंजाम देने का काम वह करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका भरपूर प्रयास रहेगा आने वाले समय में जगन्नाथपुर में एक भव्य मेला के रूप में यह मेला प्रसिद्ध मिले। उद्घाटन समारोह का संचालन देवीदत्त प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन हेमसागर प्रधान ने किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष भगत महतो,मेला संचालन के सचिव नागेश्वर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान , उपाध्यक्ष हेम सागर प्रधान, विष्णु प्रधान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, देवीदत्त प्रधान, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य योगेश कुमार प्रधान , शिक्षक हीरालाल महतो, आशुतोष प्रधान,वशिष्ठ प्रधान केशव कुमार प्रधान , विमल प्रधान दीपक प्रधान रामकृष्ण प्रधान निमाय प्रधानएवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author