Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

साकची थाना अंतर्गत एमजीएम अस्पताल से सटे लोजपा (रामविलास) के पार्टी कार्यालय को टाटा स्टील के गुंडा पार्टी द्वारा कर दिया गया जमींदोज

जमशेदपुर बुधवार तड़के टाटा स्टील के गुंडा पार्टी की ओर से साकची थाना अंतर्गत एमजीएम अस्पताल से सटे लोजपा (रामविलास) के पार्टी कार्यालय को जमींदोज कर दिया गया. इसको लेकर लोजपा नेता बबलू प्रसाद दांगी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए दुर्भावना से ग्रसित कार्रवाई बताया।

उन्होंने टाटा स्टील लैंड विभाग के खिलाफ केस करने की बात कही है. साथ जी जिला प्रशासन से सवाल पूछा है कि जब अन्य पार्टियों का कार्यालय अवैध जमीन पर संचालित हो रहा है तो लोजपा (रामविलास) के पार्टी कार्यालय को किसके इशारे पर तोड़ा गया है. उन्होंने बताया कि टाटा स्टील लैंड विभाग के गुंडों ने रात के अंधेरे में चोरी- छिपे पार्टी कार्यालय को तोड़ा है. इसकी शिकायत पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान को भी की जाएगी.

About Author