Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के रोलाहातु मे लगा मेडिकल कैंप, ग्रामीणों की स्वास्थ जांच कर दी दवाईया, बेहतर स्वास्थ के लिए सतर्कता जरूरी है – डॉक्टर मुर्मू

कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के रोलाहातु मे लगा मेडिकल कैंप, ग्रामीणों की स्वास्थ जांच कर दी दवाईया, बेहतर स्वास्थ के लिए सतर्कता जरूरी है-डॉक्टर मुर्मू
खरसावां
कुचाई के अंतर्गत सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित रोलाहातु मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई के द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में विभिन्न गांव से पहुंची मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श के साथ दवाई दी गई। वहीं गर्भवती महिलाओं की जांच कर दवाइयां दी गई। मरीजों के स्वास्थ्य जांच करते हुए कुचाई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता के बिना स्वस्थ समाज की स्थापना की कल्पना नहीं की जा सकती है। बेहतर स्वास्थ के लिए सतर्कता जरूरी है। सावधानी और सतर्कता से ही स्वस्थ जीवन की कल्पना किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर देखा गया है। कि सावधानी नहीं बरतनी और सतर्क नहीं रहने के कारण छोटी छोटी बीमारी बड़ा रूप ले लेता है। अधिकतर लोग झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में ससमय इलाज नहीं कराने का कारण मृत्यु लोक पहुंच जाते हैं। इस दौरान चिकित्सक ने मौसमी बीमारी से बचने, खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी। इस रोलाहातु मेडिकल कैंप,टीकाकरण,टीबी मरिज,गर्भवती महिलाओं को दवाई दिया गया।

About Author

You may have missed