Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदिवासी उरांव समुदाय की बैठक संपन्न, स्थापना दिवस कार्यक्रम की हुई समीक्षा

आदिवासी उरांव समुदाय की एक बैठक स्थानीय कुडुख सामुदायिक भवन पुलहातु में अध्यक्ष श्री संचू तिर्की की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक में विशेष रूप से 30 जून 2024 को संपन्न हुए स्थापना दिवस कार्यक्रम की समीक्षा की गई l अध्यक्ष श्री संचू तिर्की ने अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए कहा कि समाज के सभी लोगों के अथक प्रयास से स्थापना दिवस का आयोजन काफ़ी सफल रहा, इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया l उपस्थित सदस्यों ने भी कार्यक्रम सफल होने की प्रशंसा की एवं अपने-अपने विचार प्रकट किए l

आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय श्री दीपक बिरूवा मंत्री झारखंड सरकार ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं समाज के हित के लिए एक बहुउद्देशीय आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र भवन निर्माण की घोषणा की है, जिसके लिए पूरा उरांव समाज ने उनका आभार प्रकट किया है l विदित हो कि इस प्रकार के भवन के नितांत आवश्यकता समाज को है l संघ के मुख्य सलाहकार श्री सहदेव किस्पोट्टा ने समीक्षात्मक वक्तव्य देते हुए कहा कि इस वर्ष के स्थापना दिवस के अवसर पर कक्षा 9वीं से 11वीं तक के छात्र-छात्राओं का टैलेंट हंट प्रतियोगिता परीक्षा कराया गया, जो काफी सफल रहा l इसके जरिए छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं में सफलता हासिल करने में सहायक सिद्ध होगी l छात्र-छात्राएं भी इस तरह के आयोजन से काफी उत्साहित नजर आए l

बैठक के अन्य मुद्दे के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाज के संरक्षण में समाज के छात्र-छात्राओं एवं बेरोजगारों को टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न क्षेत्र में रोजगारन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर अवसर का लाभ लेना चाहिए l इस प्रशिक्षण में रिटेल से एशोसिएट, इलेक्ट्रीशियन, गोदाम पैकर के क्षेत्र में नि:शुल्क प्रशिक्षण कराया जाएगा l इसके अतिरिक्त कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित फाइनेंस एंड टेली का भी प्रशिक्षण कराया जाएगा, जो 4 माह का कोर्स है, और यह सशुल्क है l अर्थात पूरे प्रशिक्षण अवधि का शुल्क ₹5000 है l संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि सशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक प्रथम बैच के 10 छात्र-छात्राएं को शुल्क की आधी राशि अर्थात ₹2500 अनुदान स्वरूप समाज की ओर से प्रदान की जाएगी l इसके अतिरिक्त कक्षा 9वी 10वीं एवं 11वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं का निशुल्क कोचिंग क्लास भी अगस्त,सितंबर महीने से आरंभ करवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन किया l

बैठक में और भी अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा किया गया l साथ ही साथ स्थापनाकर्ता के परिवार के सदस्यों में श्री भरत खलखो,श्री चन्दन कच्छप एवं श्री मोनु कच्छप को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा मैट्रिक एवं इंटर में उत्तीर्ण छात्राओं में सुश्री खुशी लकड़ा एवं अनामिका कच्छप को पुरुषकृत एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l अंत में उप सचिव श्री लालू कुजूर ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभा समाप्ति की घोषणा की l बैठक को सफल बनाने में श्री लक्ष्मण बरहा, बाबूलाल बरहा, कृष्णा टोप्पो, सोमरा बाड़ा, भरत कुजूर, दुर्गा कुजूर, गणेश कच्छप, राजकमल लकड़ा, तेजो कच्छप, चमरू लकड़ा, शम्भू टोप्पो, ईशु टोप्पो, पन्नालाल कच्छप, भीमा मिंज, बिष्णु मिंज, सावित्री कच्छप आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

About Author