Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खूंटी हाट बाजार में मोबाईल चोर धराया, भीड़ ने किया चौका थाना पुलिस के हवाले…..

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)

Chandil : अनुमण्डल क्षेत्र की चौका थाना अंतर्गत जाने माने खूंटी हाट बाजार में सोमबार को मोबाईल छिनतई करते हुए एक युवक को भीड़ ने धर दबोचा । इसकी सूचना मिलते ही तत्काल चौका थाना पुलिस मौके पर उक्त स्थल में पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराकर आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गए । बताया जा रहा है कि चौका की टोला बड़टांड से शिक्षक भूदेव महतो खूंटी हाट बाजार में शाम करीब 6 बजे खरीददारी करते समय अचानक उक्त युवक ने झपट कर उनसे मोबाईल लेकर भागने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया एवं पुलिस के हवाले कर दिया । समाचार प्रकाशित किये जाने तक उक्त आरोपी की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

About Author