Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

एन. एच. मार्ग में सड़क निर्माण को लेकर तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने एवं इसकी वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कोल्हान मानवाधिकार संगठन ने प्रमंडलीय आयुक्त को लिखा पत्र|

एन एच 75 (ई )अंतर्गत सुफलसाई मार्ग ,बड़ी बाजार, सदर बाजार, बड़ा नीमडीह होते हुए महुलसाई मार्ग में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़फोड़ किए जाने की कार्रवाई को रोकने एवं इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की मांग को लेकर कोल्हान मानवाधिकार संगठन पश्चिमी सिंहभूम द्वारा कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र लिखा गया है। वंही पत्र की प्रतिलिपि चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा एवं पश्चिमी उपायुक्त को दी गई है।

कोल्हान मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष रामानुज शर्मा एवं सचिव अधिवक्ता प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने पत्र में संयुक्त रूप से उल्लेख किया कि आर.के.एस. कंपनी द्वारा एन एच 75 (ई) के अंतर्गत चक्रधरपुर से हाट गम्हरिया तक सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहीं सड़क निर्माण को लेकर चाईबासा के सुफलसाई मार्ग, बड़ी बाजार, सदर बाजार, बड़ा नीमडीह होते हुए माहुलसाईं मार्ग में स्थित मकान व दुकानों को चोड़ीकरण के नाम पर तोड़ा जाएगा ऐसी स्थिति में कई वर्षों से अपने दुकान से जीविका चलाने वाले बेरोजगार हो जाएंगे। वहीं स्थाई रूप से मकान में रह लोग तोड़फोड़ का शिकार होकर बेघर हो जाएंगे।संबंधित विभाग द्वारा उक्त मार्ग में स्थित मकानों – दुकानों में तोड़फोड़ को लेकर दाग देकर मार्किंग की गई है। इससे उक्त मार्ग में दुकान चलाने वाले व निवास करने वाले लोगों में भय का वातावरण व्याप्त है। कोल्हान मानवाधिकार संगठन पश्चिमी सिंहभूम मानवीय एवं वैधानिक पहलुओं को देखते हुए यह मांग करती है कि इस मामले में अभिलंब स्थानीय निवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए बाईपास सड़क होते हुए एन एच 75 (ई) की सड़क निर्माण कार्य को स्थानांतरित करने की कृपा करें।

About Author