Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आगामी 22 जून

जमशेदपुर: नाम्या स्माइल फाउंडेशन, रोटरी क्लब स्टील सिटी जमशेदपुर एवं श्री अग्रसेन स्मृति भवन चाकुलिया के संयुक्त तत्वाधान में मेगा निशुल्क स्वासथ्य जांच शिविर का आयोजन आगामी 22 जून सुबह के 10 बजे से अपरह 3 बजे तक चाकुलिया के पुराना धर्मशाला में होगा।

कार्यक्रम के उद्घाटन इस राज्य की शान और गौरव गालवान शहीद गणेश हंसदा के माता कपरा हंसदा एवं पिता शबदा हंसदा के कर कमलों से होगा। इस कार्यक्रम में नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संथापक एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी भी उपस्थित रहेंगे । उडीसा के नामी डॉक्टर्स निशुल्क परामर्श प्रदान करेंगे मेडिसिन, हृदय रोग , नेफ्रोलॉजी, स्त्री रोग, दांत के डॉक्टर, सर्जरी, गले , आंख और नाक विशेषज्ञ, हड्डी रोग, चर्म रोग , बच्चों के डॉक्टर्स एवं फिजियोथेरेपी संपूर्ण निशुल्क रूप से आपकी चिकित्सा करेंगे।

गंभीर बीमारी की स्थिति में उनके आगे की चिकित्सा सरकारी प्रावधानों के अंतर्गत सुनिश्चित की जाएगी। साथ में मुफ्त में दवाइयां भी दी जाएंगी। जरूरतमंदों को मुफ्त में चश्मा दिया जाएगा। जरूरी जांच जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर और ई सी जी की सेवाएं भी निशुल्क रहेगी। इस चिकित्सा शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय और आरोग्यम जांच संस्थान की सेवाएं भी रहेगी। इस शिविर के मुख्य आयोजक कुणाल सारंगी का सभी क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया है कि भारी से भारी संख्या में आकर इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएँ।

About Author