NH 33, चाण्डिल : हाइवे में खुला फैमिली रेस्टूरेंट, समाजसेवी खगेन महतो और पंचायत प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन……

Chandil : अनुमण्डल क्षेत्र की चाण्डिल थाना अंतर्गत जोयदा समीप एनएच 33 के किनारे रविवार को स्काई गार्डेन फैमिली रेस्टोरेंट का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह समाजसेवी खगेन महतो एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया। जहाँ समाजसेवी खगेन महतो ने समारोह में उपस्थित सभी देवी सज्जनों को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त संस्थान की संचालक दयाल पांडेय की अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि क्षेत्र में एक भव्य यह रेस्टोरेंट का आज शुभारंभ हुआ। जिसकी टाटा राँची राजमार्ग 33 में आनेजाने वाले सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन तथा शांति परिवेश में सपरिवार मनोरंजन की लुफ्त उठा सकेंगे। मौके पर मुखिया सुखराम बेसरा, संजीव टुडू, विकास महतो समेत समारोह में काफी लोग उपस्थित थे।
