Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ED की CM से पूछताछ में अब 24 घंटे का वक्त, झारखंड की गरमायी राजनीति के बीच राजभवन के बाहर प्रदर्शन|

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कल पूछताछ होगी। पूछताछ से पहले ही झारखंड का राजनीतिक तापमान गरम हो गया है। प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। आज आदिवासी संगठन हेमंत सोरेन से पूछताछ के विरोध में राजभवन में प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 10 जिलों से आदिवासी रांची पहुंच रहे हैं। राजभवन में प्रदर्शन को 6 आदिवासी संगठन ने अपना समर्थन दिया है।पूछताछ के पहले ही ईडी के खिलाफ आंदोलन की तैयारी है।

राजभवन के समक्ष आंदोलन की घोषणा केंद्रीय सरना समिति ने की है। समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि आदिवासी सीएम को अस्थिर करने की साजिश है। आदिवासियों और जनता में इस बात का काफी रोष है। ऐसे में राज्य के आदिवासी संगठन आज को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।झामुमो ने चेतावनी भी दी है कि ईडी की कार्रवाई से काफी आक्रोश है और इसे समझने में देरी की गई तो यह वीभत्स रूप ले सकता है। 20 जनवरी को ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके सरकारी आवास पर आकर पूछताछ करेंगे।

ऐसे में कार्यकर्ताओं के जमावड़े से प्रशासन की परेशानी बढ़ सकती है।इधर, ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जारी किए समन के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ता राजधानी आने की अनुमति के लिए पार्टी की केंद्रीय कमेटी पर दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में लगातार जिला कमेटियों के नेता संपर्क कर रहे हैं। उनकी भावना से वरीय नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व को भी अवगत कराया गया है।

About Author