Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में नशा उन्मूलन सप्ताह के अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में नशा उन्मूलन सप्ताह के अंतिम दिन में समापन समारोह का आयोजन हुआ। समापन सत्र के मुख्य अतिथि कुल सचिव डॉ राजेंद्र जायसवाल ने नशा उन्मूलन की जागरूकता पर प्रकाश डालते हुए इस दिशा में विश्वविद्यालय के प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

उन्होंने विश्वविद्यालय के एंटी ड्रग स्क्वाड को बधाई देते हुए भविष्य में नशे के प्रति कार्यक्रमों को निरंतर करने का सुझाव दिया। विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ जावेद अहमद ने समुदायों में जागरूकता के प्रति प्रयास करने की सलाह छात्राओं को दी। विकास पदाधिकारी डॉ सलोमी कुजूर ने छात्राओं को नशे को न कहने की हिम्मत अपने अंदर लाने की सलाह दी।एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति ने साप्ताहिक कार्यक्रम का सारांश प्रस्तुत किया ।इसके पश्चात नशा मुक्त भारत विषय पर एनएसएस की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया ।

तत्पश्चात सप्ताह भर के प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति, डॉ डी पुष्पलता, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ छगन लाल अग्रवाल, डॉ अपर्णा कर, डॉ कविता सिंह, डॉ केया, डॉ श्वेता एवं बी श्यामला का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

About Author