Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

डॉ अमित महतो की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर राढ़ संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य और कला विकास मंच की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन

खरसावां: समाजसेवी दिवंगत डॉ. अमित महतो के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन खरसावां प्रखंड के पथ निरीक्षण भवन में रविवार को समाजसेवी स्व. डॉ अमित महतो के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर राढ़ संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य और कला विकास मंच की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इससे पूर्व डॉक्टर अमित महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर अमित महतो बहुत ही नेक इंसान थे. वे समाज के कार्यों में हमेशा जुड़े रहते थे. स्वर्गीय अमित महतो गरीबों के नि:शुल्क इलाज भी करते थे. इस शिविर में लगभग 62 लोगों ने रक्तदान किया. वही समाज की ओर से रक्तदाताओं को पौधा देकर सम्मानित किया गया.मौके स्व. अमित महतो की पत्नी डॉ सरिता महतो, करण महतो,
पंकज महतो, धर्मेंद्र महतो, लोकनाथ महतो, गणेश महतो, बबलू महतो, पंडित महतो महेश महतो, राजू महतो, सदानंद महतो, सुमित महतो, दिलीप चांद महतो, दयाल महतो, सपन महतो, रईबु महतो, शिवराज महतो आदि उपस्थित थे।

About Author

You may have missed